• Fri. Oct 30th, 2026

होम्योपैथी परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा, सावन शर्मा, पायल पाटीदार, संस्कृति व्यास ने हासिल की सफलता

BySurendra Jain

Sep 12, 2023

खबर पक्की, 12 सितंबर, रतलाम। म.प्र. मेडिकल साइन्स युनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी.एच.एम.एस. चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, रतलाम म.प्र. का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। इस परीक्षा परिणाम में सावन शर्मा ने 1500 अंकों में से 1102 अंक प्राप्त कर प्रथम, पायल पाटीदार ने 1062 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं संस्कृति व्यास ने 1059 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर आकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस परीक्षा परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में अपार हर्षोल्लास है।
डॉ.एस.एम.शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल एवं समस्त टीचिंग तथा महाविद्यालय के प्रबंधक श्री दिनेश उपाध्याय आदि ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

You missed

error: Content is protected !!