• Fri. Oct 30th, 2026

पीएम स्वनिधि योजना से जिले के हजारों स्ट्रीट वेंडर्स ने संवारा अपने व्यवसाय को

BySurendra Jain

Sep 10, 2023

खबर पक्की, 10 सितंबर, रतलाम। पीएम स्वनिधि योजना से रतलाम जिले के हजारों फेरी वालो तथा छोटे-मोटे उद्यम, धंधे करने वाले व्यक्तियों के व्यवसाय को नया संबल मिला है। इस योजना ने खासतौर पर कोरोना कॉल तथा अन्य निजी कारणो से लोगों के पटरी से उतरे व्यवसाय को वापस पटरी पर ला दिया है।
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि रतलाम जिले में योजना में बगैर ब्याज के 10 हजार रुपए की ऋण योजना में 9 हजार 907 स्ट्रीट वेंडर्स को लाभान्वित किया गया है। इस योजनाओं में 10 हजार 20 हजार एवं 50 हजार रुपए बगैर ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसके तहत प्रथम बार में 10 हजार रूपए का ऋण दिया जाता है इसको समय पर वापस करने पर 20 हजार तथा इसको वापस करने पर 50 हजार रूपए ऋण लेने के लिए व्यक्ति पात्र हो जाता है।
रतलाम जिले में योजना के तहत 20 हजार रूपए वाले ऋण सेगमेंट में 3453 व्यक्तियों को तथा 50 हजार रूपए वाले ऋण सेगमेंट में 1070 व्यक्तियों बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
पीएम स्वनिधि ने संवारा किशोर सोलंकी का जीवन
रतलाम में फेरी का व्यवसाय करने वाले किशोर सोलंकी का जीवन प्रधानमंत्री स्व निधि योजना ने सवारा है। बाजार में ठेले पर फास्ट फूड बेचने वाले किशोर सोलंकी की आर्थिक स्थिति लॉकडाउन में खराब हो चुकी थी। व्यवसाय नहीं चल रहा था, घर की रसोई तक की हालत खराब थी। पैसा नहीं होने से माल नहीं भर पा रहा था। ऐसे में पीएम स्वनिधि योजना काम आई। योजना की जानकारी मिलने पर किशोर ने नगर निगम पहुंचकर अपना नाम हितग्राहियों की सूची में दर्ज कराया, उन्हें 10 हजार रूपए का लोन मिला। ठेले पर माल भरा व्यवसाय अच्छे से चल निकलने पर 10 हजार वापस बैंक को जमा कर दिए तो उन्हें 20 हजार रूपए का लोन मिल गया। इस योजना से उनके जीवन की समस्याएं समाप्त हो गई। किशोर अपनी आर्थिक स्थिति की उन्नति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देते हैं।

You missed

error: Content is protected !!