• Fri. Oct 30th, 2026

समाज का विकास समाज जनों पर निर्भर : जोशी

BySurendra Jain

Sep 10, 2023

खबर पक्की, 10 सितंबर, रतलाम। किसी भी समाज का विकास समाजजनों की एकता और विश्वास पर निर्भर होता है हम जितना विश्वास समाजजनों पर करेंगे उतना समाज ज्यादा विकास करेगा समाज का उत्थान होगा, समाज में अच्छे लोगों को आगे आना चाहिए और समाज में विकास करना चाहिए मैं कोरोना के दौरान यहां आया था रतलाम समाज ने कोरोना में अभूतपूर्व कार्य कर श्रीमाली ब्राह्मण समाज में एक मिशाल पैदा की थी, कोरोना योद्धाओं का हमारे संघ द्वारा सम्मानित किया गया था। यहां के समाज अध्यक्ष विकासशील है तथा हमेशा अपने को समाज की प्रगति की ओरअपने आप को समाज को साथ लेकर अग्रिम पंक्ति में रखते हैं उपरोक्त विचार श्री अखिल श्रीमाली ब्राह्मण समाज नवयुवक संघ पुणे के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश मनोहर जोशी ने अपने स्वागत एवं सम्मान समारोह के दौरान दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में समाजजनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के अध्यक्ष संजय बोरा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने उनका साल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर समाजजन चंद्रकांत व्यास, विपिन त्रिवेदी, अविनाश व्यास, भूपेंद्र व्यास, प्रदीप ओझा, राजीव व्यास, महेश कुमार ओझा, महेश दवे, रविंद्र दशोत्तर, विभोर कोटिया, मयंक दवे, सूर्यकांत दवे, कविता व्यास, वंदना व्यास, अरुणेश व्यास, किरण ओझा आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!