• Sun. Sep 27th, 2026

प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी श्री चौरडिय़ा का सम्मान किया

BySurendra Jain

Aug 17, 2022

खबर पक्की, 17 अगस्त, रतलाम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. एस. भदौरिया ने रतलाम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजमल चौरडिया के निवास पहुंचकर उनका शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक चैतन्य काश्यप, डा.राजेंद्र पांडे, दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, राजेंद्र सिंह लुनेरा, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, निगमायुक्त अभिषेक गहलोत, एसडीएमसी संजीव पांडे आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!