• Fri. Sep 25th, 2026

75 गांव के संघ के 500 युवा आज तिरंगा लेकर सातरुंडा पहुंचेंगे

BySurendra Jain

Aug 7, 2022

खबर पक्की :7 अगस्त रतलाम, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि, इस वर्ष 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो जाएँगे। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के 75 हफ्ते पहले,12 मार्च 2021 को केंद्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज किया था उसी तारतम्य में अमृत महोत्सव आयोजन समिति धराड़ खंड द्वारा तिरंगा वाहन रैली ग्राम धराड़ से दिनांक 7 अगस्त 2022 को प्रातः 8:30 निकलने वाली है । यह तिरंगा यात्रा रतलाम ब्लॉक के धराड़ खंड के 75 गांवो की सरहद एवं वहां के युवाओं को छूते हुए 75 किलोमीटर की दूरी तय करेगी ।

यात्रा मार्ग के प्रमुख गांव धराड़ से शुरू होकर बिलपांक,दंतोदिया, प्रीतमनगर,रतागढ़ खेड़ा, सातरुंडा में भव्य स्वागत एवं अल्पाहार हेतु
मारुति हाईवे पेट्रोल पंप पर रुकेगी जहां पर तिरंगा रैली का अशोक पाटीदार योगेश सुराणा सुरेंद्र जैन अमित जैन स्वागत करेंगे। इस मौके पर ख्यातनाम गायिका संगीता जैन राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति करेगी। वहां से रैली सिमलावदा,बिरमावल, मूंदडी, आदि स्थानों से होते हुए ग्राम रूपाखेड़ा पहुंचेगी रात्रि विश्राम वही रहेगा।

कृपया अपने स्वयं के वाहन तथा तिरंगा ध्वज के साथ यथा संभव तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय गौरव की अनुभूति करें ।
कृपया तिरंगा रैली के स्वागत, अभिनंदन कार्यक्रमों से जुड़कर युवाओं का उत्साहवर्धन करने का निवेदन अमृत महोत्सव आयोजन समिति रतलाम ने किया है।

error: Content is protected !!