खबर पक्की, 6 अगस्त, रतलाम। जिला अभिभाषक संघ के तत्वावधान में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को नगर में विशाल तिरंगा यात्रा ( दुपहिया वाहन रैली) निकली। इसका शुभारम्भ जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार गुप्ता ने किया। संघ उपाध्यक्ष नीरज सक्सेना और सचिव विकास पुरोहित की अगुवाई में अभिभाषक वंदे मातरम और भारत माता की जय -जयकार करते हुए दोपहर 3:00 बजे जिला न्यायालय से निकले। संघ अध्यक्ष अभय शर्मा ने बताया कि दुपहिया वाहन रैली के रूप में तिरंगा यात्रा जिला न्यायालय परिसर रतलाम से आरंभ होकर अंबेडकर तिराहा, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, घांस बाजार, चांदनी चौक, गणेश देवरी, आबकारी चौराहा, शहीद चौक, सैलाना बस स्टैंड चौराहा, लोकेंद्र टॉकीज, न्यू रोड़, दो बत्ती चौराहा, काला घोड़ा चौराहा, टी.आई.टी. रोड़, फव्वारा चौक से होती हुई जिला पंचायत चौराहा पहुंची। अंत में राष्ट्रगान कर रैली का समापन किया गया । इस दौरान लालचंद उबी ,सुभाष उपाध्याय, प्रकाश मज़ावदिया, संजय पंवार, प्रवीण भट्ट, सह सचिव योगेश शर्मा, पुस्तकालय सचिव अजय चंद्रावत, कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्यगण, राकेश शर्मा, मदनलाल सोलंकी, राजेंद्रसिंह चौहान, तेजकुमार चौधरी, शैलेंद्र कैथवास, सर्वेश बडग़ुर्जर, जितेंद्र बोरासी, रोहित रायकवार सहित अमीन ख़ान, अशोक शर्मा, सुनील पारीख, संतोष त्रिपाठी, पंकज बिलाला, सौरभ सक्सेना, जीतेन्द्र वर्मा, प्रशांत ग्वालियरी, शादाब ख़ान, रजनीश शर्मा, पंकज कटकानी, शैलेन्द्र सोलंकी, कपिल मज़ावदिया, अरुण त्रिपाठी, विकास शर्मा, संतोष पालीवाल, सुनीता छाजेड़, कल्पना काले, वर्षा देवड़ा, अंजना राणा आदि मौजूद रहे।

