• Fri. Nov 20th, 2026

कलेक्टर -एसपी ने अंतरराज्य, अंतरजिला चेक पोस्ट का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Jun 21, 2022

खबर पक्की, 21 जून, रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत रतलाम जिले के आलोट में 25 जून शनिवार को पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया होगी। इसके तहत की गई व्यवस्थाओं का जायजा मंगलवार को कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने लिया । इस दौरान एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार एवं आलोट एसडीएम सुश्री मनीषा वास्कले भी मौजूद थे।
कलेक्टर-एसपी ने रतलाम जिले जिले से सटी राजस्थान सीमाक्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नागेश्वर चेक पोस्ट पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान मार्ग से गुजऱ रहे वाहनों को रुकवा कर उनकी चेकिंग भी करवाई गई । कलेक्टर ने यहां मौजूद अमले को निर्देशित किया कि प्रत्येक वाहन की सघन चेकिंग की जाए। वाहनों में आ रहे सामान पर भी नजऱ रखी जाए। इस दौरान किसी तरह की कोताही नहीं बरतें। ख़ासतौर से अवैध शराब अथवा अन्य आपत्तिजनक सामग्री का परिवहन वाहनों में न हो इस पर कड़ी नजऱ रखी जाए। उन्होंने इस दौरान अंतर अंतर जिला चेक पोस्टों का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की अवैध गतिविधि संचालित न हो एवं आवाजाही पर कड़ी नजऱ रखी जाए।
मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने इस दौरान आलोट क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने करवाखेड़ी में स्थित मतदान केंद्र का अवलोकन कर यहां वर्षा काल को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए । खारवाकला में मतदान केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि मतदान केंद्र के आसपास के क्षेत्र को भी व्यवस्थित किया जाए ताकि मतदाताओं को मतदान केंद्र पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो । उसके साथ ही मतदान केंद्र पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जाए निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!