• Wed. Nov 18th, 2026

त्रिस्तरीय पंचायत राज के तहत आरक्षण कार्रवाई संपन्न

BySurendra Jain

May 25, 2022

खबर पक्की, 25 मई, रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत राज्य के तहत रतलाम जिले के लिए विभिन्न पदों हेतु आरक्षण की कार्यवाही बुधवार को संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत परिसर में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
संपन्न की गई प्रक्रिया में जिला पंचायत रतलाम के 16 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए लॉटरी द्वारा कार्यवाही संपन्न की गई। इसमें जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 रतलाम अनारक्षित महिला के लिए रहा। क्रमांक 2 रतलाम अनारक्षित, क्रमांक 3 रतलाम अनुसूचित जनजाति, क्रमांक 4 रतलाम अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक 5 आलोट अनुसूचित जाति महिला, क्रमांक 6 आलोट अनारक्षित महिला, क्रमांक 7 आलोट अनारक्षित महिला, क्रमांक 8 जावरा अनारक्षित महिला, क्रमांक 9 जावरा अनारक्षित, क्रमांक 10 जावरा अनुसूचित जाति, क्रमांक 11 पिपलोदा अनारक्षित, क्रमांक 12 पिपलोदा अनारक्षित, क्रमांक 13 बाजना अनुसूचित जनजाति, क्रमांक 14 बाजना अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक 15 सैलाना अनुसूचित जनजाति तथा क्रमांक 16 सैलाना अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया।
इसी प्रकार जनपद पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण के तहत जनपद पंचायत रतलाम अनारक्षित, जनपद पंचायत आलोट अनारक्षित महिला, जनपद पंचायत पिपलोदा अनारक्षित, जनपद पंचायत जावरा अनुसूचित जाति महिला, जनपद पंचायत बाजना अनुसूचित जनजाति तथा जनपद पंचायत सैलाना अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हुआ।

error: Content is protected !!