खबर पक्की: 31 दिसंबर रतलाम, आज दोपहर में खनिज इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह द्वारा बंजली में एक डंपर RJ 03 GA 3370 को अवैध उत्खनन करते हुए पकड़ा। बताया जाता है कि उक्त डंपर के साथ पलसोड़ा के सरपंच कैलाश का पुत्र धर्मेंद्र सिंह मौके पर मौजूद था और उसने खनिज इंस्पेक्टर से काफी बहस बाजी भी की। उल्लेखनीय है कि ग्राम पलसोड़ा के नागरिक कौन है उक्त सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार अवैध खनन और सरकारी जमीनों के पट्टे बांटने की बहुत सारी शिकायतें सबूतों के साथ कलेक्टर रतलाम को कर रखी है लेकिन उक्त शिकायतों पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है और ऐसे में यह एक और मामला सामने आया है देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है।

