खबर पक्की, 29 दिसम्बर,रतलाम। दी ग्रेन एंड सीड्स मरचेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री कैलाश जी माहेश्वरी (गिलड़ा) का आकस्मिक निधन हो गया, त्रिवेणी मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। शोकाकुल जनसमूह के मध्य श्रद्धांजलि सभा को दि ग्रेन एंड सीड्स मरचेंट्स एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर, मध्य प्रदेश अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ के जिलाअध्यक्ष श्री दिलीप जी मेहता, माहेश्वरी समाज से श्री नरेंद्र जी बाहेती, कालिका माता सेवा मंडल से श्री गणपत जी शर्मा, नीम चौक के नागरिकों की तरफ से समाजसेवी श्री सुभाष जी जैन, मंडी व्यापारी संघ से श्री राकेश जी लाठी ने कैलाश जी के निधन पर दुख व्यक्त किया तथा श्रद्धांजलि दी। कैलाश जी तीन बेटे तथा एक बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

