खबर पक्की, 18 अक्टूबर, रतलाम। ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास के तत्वाधान में श्री सेवा संस्थान एवं लायंस क्लब रतलाम के सहयोग से एक विशाल निशुल्क एनीमिया एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 24 अक्टूबर 2021 रविवार को स्थानीय लायंस हॉल पर प्रातः 10:00 से 2:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है l यह जानकारी शिविर प्रभारी शरद चतुर्वेदी एवं ब्राह्मण समाज न्यास के अध्यक्ष डॉ अमर सारस्वत द्वारा प्रदान की गई है l
शिविर के बारे में जानकारी देते हुए शरद चतुर्वेदी ने बताया की पद्मश्री डॉ लीला जोशी के मार्गदर्शन में संपन्न होने वाले इस शिविर हेतु पूर्व रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा l रजिस्ट्रेशन फॉर्म हेतु लायंस हॉल पावर हाउस रोड, शरद चतुर्वेदी जीवन बीमा कार्यालय इंदिरा नगर, अशोक कुमार रेवाशंकर पंड्या लोहार रोड,गुप्ता मेडिकल सैलाना बस स्टैंड, बाबा मेडिकल राम मंदिर के सामने, गोपाल जी पंड्या डालूमोदी बाजार सहित विभिन्न क्षेत्र के अन्य केंद्रों पर संपर्क किया जा सकता है l इस शिविर को सफल बनाने की अपील अनुराग लोखंडे, सत्येंद्र जोशी, सुरेश दवे, राजेश तिवारी (इप्का),गिरीश सारस्वत, राजेश डोरिया, राजेश तिवारी (एसबीआई) श्रीमती विनीता ओझा आदि ने की है l
