खबर पक्की: 1 अक्टूबर रतलाम, उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित समुदाय की लड़की के साथ बलात्कार और नृशंस हत्या के विरोध में आज रतलाम वाल्मीकि समाज द्वारा पूरे शहर में सफाई न करने काम बंद रख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया सुबह 10:00 बजे के लगभग समुदाय के सभी लोग नगर निगम पर इकट्ठे हुए और यहां से बहुत ही अनुशासित तरीके से बगैर किसी शोर-शराबे के पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और वहां राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के प्रतिनिधि तहसीलदार गोपाल सोनी को ज्ञापन सौंपा और इस कृत्य के अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की वाल्मीकि समाज के इस मार्च को कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेंद्र कटारिया कांग्रेस नेत्री यास्मिन शेरानी ने भी समर्थन किया उन्होंने कहा कि हम यहां राजनीतिक दृष्टि से नहीं बल्कि महिला होने के कारण और मानवता को दृष्टिगत रखते हुए शामिल हुए हैं हाथरस की इस घटना ने संपूर्ण मानवता को शर्मसार कर दिया है मार्च में वाल्मीकि समाज के सभी नेता और समुदाय के सभी लोग शामिल थे।
