• Mon. Sep 21st, 2026

किसानों की बात मुख्यमंत्री के साथ संवाद कार्यक्रम जिले में भी सुना गया

BySurendra Jain

Sep 22, 2020

खबर पक्की, 22 सितंबर, रतलाम। कृषि बिल पर किसानों की बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ संवाद कार्यक्रम जिले में भी किसानों ग्रामीणों द्वारा सुना गया। विभिन्न टीवी चैनल्स, आकाशवाणी तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसानों ने मुख्यमंत्री को सुना। रतलाम के समीप ग्राम करमदी में किसान रंगून पटेल के घर पर भी आसपास के किसान एकत्र हुए और रेडियो, टीवी के माध्यम से कार्यक्रम को सुना, देखा गया। किसान प्रहलाद पाटीदार, नंदकिशोर पाटीदार, राजेंद्र पटेल, अशोक पाटीदार, अनिल पाटीदार, कोमल पाटीदार, बबलू पाटीदार, उपसंचालक कृषि जी.एस. मोहनिया भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!