खबर पक्की, 22 सितंबर, रतलाम। रेलवे सुरक्षा बल के 36 वें स्थापना दिवस के अवसर पर रमन कुमार, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रे.सु.ब., रतलाम के निर्देशन में मंडल निरीक्षक मुकेश कुमार आनंदकर एवं उप निरीक्षक जयेश सोलंकी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन मानव सेवा समिति रक्त केंद्र पर किया गया।
मानव सेवा समिति पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले रे.सु.ब. सदस्य संजय बोरासी, विकास आनंद मान, अरुण सिंह कर्णावत, विकास कुमार, कृष्णा मोहन, जसवंत कुमार, संजू राजपूत, अभिषेक, कैलाश, सरफराज अहमद ,चरण मुंडरी एवं मृत्युंजय नायक को मानव सेवा समिति की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार (मुरली वाला) एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर भरत पूनार, संजय मीणा, रवि प्रकाश शर्मा एवं रजनी बावरिया आदि उपस्थित थे।
रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा रक्तदान किया
