खबर पक्की, 20 सितंबर, रतलाम। महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, सरकारी बैंको ने रतलाम जिला में 163 करोड़ रुपये स्वयं सहायता समूह को वितरीत किये। बैंक आफ इंडिया ने 70 लाख रुपये स्वीकृत किये व 35 लाख वितरीत किये। कलेक्टर कार्यालय में संपन्न कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ संदीप केरकेट्टा, विधायक, रिजनल मैनेजर सेन्ट्रल बैंक नायक, जिला समन्वयक बैंक आफ इंडिया राम राजेन्द्र मणि, एनआरएलएम के प्रतिनिधि, विभिन्न सरकारी बैंको के प्रतिनिधि व विभिन्न समूह की महिलायें उपस्थित रही। मुख्यमंत्री ने आनलाईन पुरे प्रदेश को संबोधित किया। हर माह लगभग 150 करोड़ रुपये स्वंय सहायता समुह को देने का लक्ष्य रखा गया।
