खबर पक्की: 18 सितंबर रतलाम, । पुरुषोत्तम मास में 11लाख हनुमान चालीसा का पाठ कर आप भी अपने जीवन को धन्य कर सकते है ।
गुरुदेव श्री उत्तम स्वामी जी द्वारा संकल्पित पवित्र हनुमान चालीसा पाठ में 18 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है । रतलाम गुरु भक्त मंडल के श्री जयेश झालानी द्वारा सूचना प्राप्त भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु एक शीट बनाई गई है ,जिसे प्रत्येक गुरु भक्त मंडल/समूह/ 18 सितंबर से प्रचार प्रसार कर सभी रामभक्तों तक पहुचायेगा ।
शीट में रामभक्त की जानकारी यथा-नाम,मोबाइल,पता सूचीबद्ध कर भेजना होगा अथवा आप यह फॉर्म व्हाट्सएप नंबर 92291 92291 पर भी व्हाट्सएप कर सकते हैं। न्यूनतम 11 हनुमान चालीसा पाठ को मानकर रामभक्तों द्वारा किये गए पाठ उक्त शीट में स्वयं पाठ करने वाला दर्ज करें या अधिकृत व्यक्ति दर्ज करे। ध्यान रहे एक व्यक्ति हनुमान चालीसा के पाठ हेतु श्रृंखला के रूप में अधिकतम रामभक्तों को जोड़ेगा और
उन तक शीट पहुचायेगा। 16 अक्टूबर को शीट संग्रहण का कार्य कर एकत्रित शीटो पर रामभक्तों के नाम एवं पाठ संख्या की सूची से गुरु भक्त मंडल वार/समूह वार या व्यक्तिगत रूपसे परम पूज्य श्री को पूर्व निर्देशानुसार सूचित करावे अथवा व्हाट्सएप नंबर 92291 92291 पर भी भेज सकते हैं। हनुमान पाठ घर पर भी किया जा सकता है । शीट के लिये शहर में चुनिंदा स्थानों पर सम्पर्क किया जा सकता है । रतलाम इलेक्ट्रिक स्टोर नाहर पूरा, जे के ज्वेलर्स चांदनी चौक , पुष्पांजलि न्यू रोड़ ,साधनाश्री ज्वेलरी तोपखाना वाह रतलाम के सभी प्रमुख मंदिरों में उपलब्ध रहेगा।
11 लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
