• Tue. Oct 6th, 2026

नवागत कलेक्टर डाड ने नगर निगम प्रशासक का पदभार ग्रहण किया

BySurendra Jain

Aug 26, 2020

खबर पक्की, 27 अगस्त, रतलाम। मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आदेश के पालन में नवागत कलेक्टर गोपालचन्द्र डाड ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में प्रशासक का पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, निगम अधिकारी सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, सुशील ठाकुर, श्रीमती ज्योति सुनारिया, चन्द्रकान्त शुक्ला, श्याम सोनी, जसवन्त जोशी, विजय बालोद्रा, एम.के. जैन, ए.पी. सिंह, बी.एल. चौधरी, राजेन्द्र मिश्रा, प्रमोद तिवारी, जगदीश पांचाल, सुभाष गोयल, बी.एल. चावरे, कर्मचारी यूनियनों व कर्मचारियों द्वारा नवागत कलेक्टर एवं प्रशासक नगरपालिक निगम रतलाम गोपालचन्द्र डाड को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
पदभार ग्रहण के पश्चात श्री डाड ने निगम में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी, आय-व्यय, निगम में संचालित जनकल्याणकारी योजना, नगर में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी ली साथ ही विभिन्न विभागों का जायजा लिया।

You missed

error: Content is protected !!