• Fri. Jul 31st, 2026

बीपीएल परिवारों को पात्रता पर्ची उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता कार्य गति पकडे, तय समयसीमा में परिणाम देवें, कलेक्टर श्री डाड ने बैठक में दिए निर्देश

BySurendra Jain

Aug 25, 2020

खबर पक्की, 25 अगस्त, रतलाम। जिले के बीपीएल परिवारों को राशन के लिए पात्रता पर्ची उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्य गति पकडे, काम से जुडे अधिकारी, कर्मचारी समयसीमा में परिणाम देवें। पेंडेंसी का शीघ्र निपटारा हो। यह निर्देश कलेक्टर गोपालचन्द्र डाड ने मंगलवार को समीक्षा के दौरान दिए। कलेक्टर ने नगरीय तथा ग्रामीण निकायों में पात्रता पर्ची उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित लक्ष्य तथा उपलब्धि की समीक्षा की। सभी एसडीएम को डेली मानिटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत संदीप केरकेट्टा, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे, एसडीएम सुश्री शिराली जैन, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया, जिला खाद्य अधिकारी विवेक सक्सेना तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रामवार पेंडेंसी देखकर उसे निराकृत किया जाए। सभी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अपने लागिन पर पेंडेंसी क्लीयर करें। सैलाना कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अपने स्तर की पेंडेंसी एक या दो दिन में क्लीयर करें। सभी एसडीएम प्रतिदिन पात्रता पर्ची निराकरण की समीक्षा करें। समन्वय के साथ सभी अधिकारी कार्य करें। ग्राम पंचायतों के सचिव स्तर पर कार्य गति पकडे, उनके लागिन पर पेंडेंसी तत्काल क्लीयर की जाए।
रतलाम शहर में पात्रता पर्ची वितरण कार्य की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निगम के उपायुक्त विकास सोलंकी को विशेष रुप से शहर में पात्रता पर्ची कार्य के निराकरण हेतु ताकित करते हुए निगमायुक्त को निर्देशित किया कि कार्य पूरा होने तक उपायुक्त सोलंकी को अन्य कार्य में नहीं लगाया जाए, साथ ही सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री पाण्डे को पूरे समय नगर निगम कार्यालय में उपायुक्त के साथ बैठकर कार्य करने के निर्देश दिए। श्री पाण्डे प्रतिदिन प्रगति से कलेक्टर को अवगत कराएंगे।
कलेक्टर द्वारा जिले के सभी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन के निर्देशानुसार हितग्राहियों को पात्रता पर्ची समयसीमा में उपलब्ध कराने में उनकी महती जिम्मेदारी है, वे अपने जनपद सीईओ के साथ समन्वय रखकर कार्य पूरा कराएं। समीक्षा में पाया गया कि सैलाना अनुभाग क्षेत्र में बडी संख्या में कार्य लंबित पडा है। एसडीएम सैलाना को कार्य में गति लाने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर द्वारा उचित मूल्य दुकानों से नियमित खाद्यान्न वितरण की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि अगस्त माह का गेहूं वितरण पूर्ण किया जा चुका है।

error: Content is protected !!