• Thu. Oct 8th, 2026

आदेश उल्लंघन पर 25 दुकाने 24 घंटे के लिए बंद, जिले में शुक्रवार को 1 लाख 43 हजार से ज्यादा स्पाट फाइन वसूला गया

BySurendra Jain

Jul 24, 2020

खबर पक्की, 24 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों, दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाकर स्पॉट फाइन वसूला जा रहा है। शुक्रवार को भी 1 लाख 43 हजार 680 रूपए नगरीय निकाय, पुलिस तथा राजस्व विभाग के अमले द्वारा वसूले गए तथा 25 दुकानों को चेतावनी के बावजूद आदेश उल्लंघन पर 24 घंटे के लिए बंद किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले ने बताया कि शुक्रवार को नगर निगम रतलाम के अमले द्वारा 2 चालान बनाए जाकर 200 रूपए वसूले गए। नगर पालिका जावरा में 16 चालान बनाकर 1600 रूपए स्पाट फाइन किया गया। इसी तरह नगर परिषद आलोट में 1880, ताल में 7700 रुपए, बड़ावदा में 1500, पिपलोदा में 850, नामली में 3550, सैलाना में 1100 तथा धामनोद में 3600 रुपए स्पॉट फाइन वसूला गया।
राजस्व विभाग के अमले द्वारा जिले में 67 हजार 300 रूपए शुक्रवार को स्पॉट फाइन किया गया। रतलाम में 21250, आलोट में 10200, रतलाम ग्रामीण में 17000, जावरा में 2400, सैलाना में 9400, बाजना में 850 तथा रावटी में 6200 स्पॉट इन किया गया। पुलिस विभाग द्वारा जिले में 467 चालान बनाकर 54400 रुपए स्पॉट फाइन वसूला गया।

You missed

error: Content is protected !!