• Thu. Oct 8th, 2026

17 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होकर घर पहुंचे

BySurendra Jain

Jul 23, 2020

खबर पक्की, 23 जुलाई, रतलाम। रतलाम मेडिकल कॉलेज के कोविड- हॉस्पिटल से गुरुवार को 17 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले तथा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित एवं हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद था। स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे पेशेंटो में रतलाम के बग्गीखाना, मोहन टॉकीज, लक्कड़पीठा, बिचलावास, इंदिरा नगर तथा गौशाला रोड क्षेत्र के पेशेंट सम्मिलित हैं। इनके अलावा जावरा के त्रिलोक विहार, बरफ खाना, शुक्रवारिया, छिपापुरा, आलोट के कायस्थ मोहल्ला, राम मंदिर के पास सैलाना, तलाव पाड़ा, इंदौर की कुमारखेड़ी तथा नीमच क्षेत्रों के पेशेंट सम्मिलित हैं।

You missed

error: Content is protected !!