• Sun. Sep 13th, 2026

रविवार को कोरोना पॉजिटिव आई महिला की इलाज के दौरान मृत्यु

BySurendra Jain

Jul 20, 2020

खबर पक्की, 20 जुलाई, रतलाम। रविवार को कोरोना पॉजिटिव आई एक महिला की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला जनसंपर्क अधिकारी के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला उम्र 90 साल , निवासी गली नंबर 1 टाटानगर रतलाम को 18 जुलाई शाम 4 बजे जिला चिकित्सालय से सांस की तकलीफ होने पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम रेफर किया गया था। जहां उन्हें आईसीयू में तत्काल भर्ती किया गया।
उक्त महिला का सैंपल 18 जुलाई 2020 को जिला चिकित्सालय में लिया गया, जिसकी रिपोर्ट दिनांक 19 जुलाई 2020 को पॉजिटिव आई। महिला पहले से टीबी एवं ह्रदय रोग की बीमारी से ग्रसित थी।
उपरोक्त महिला की आज दिनांक 20 जुलाई 2020 को प्रात: 1.45 पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के आईसीयू में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। इस प्रकार आज दिनांक तक रतलाम जिले में कोविड-19 से मृत्यु-7 है।

error: Content is protected !!