• Fri. Sep 18th, 2026

सागोद रोड पर पूरी लाइन में सिर्फ राजेंद्र पितलिया का मकान नापा, पूछा तो बाकी मकानों को दोपहर बाद नापने की बात कही

BySurendra Jain

Dec 28, 2019

खबर पक्की,: 28 दिसंबर रतलाम, अवैध निर्माण की शिकायतों को लेकर चल रही मुहिम के अंतर्गत सागर रोड पर आज नगर निगम इंजीनियर दीक्षा द्वारा सागोद रोड़ पर सिर्फ राजेंद्र पितलिया के मकान को नापा गया जिससे आसपास के सभी रहवासी आश्चर्य में पड़ गए और अपने मकान नहीं नापने से चैन की सांस लेने लगे और सोचने लगे कि शायद पितलिया की किसी ने शिकायत की होगी इसलिए यह सब कार्रवाई हो रही है। किंतु इस संदर्भ में जब नगर निगम इंजीनियर दीक्षा मैडम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नहीं उस लाइन में बाकी मकानों को भी दोपहर बाद नापा जाएगा और जिन-जिन का भी मकान Mo S के विरुद्ध बना है सभी को नोटिस जारी कर कर कार्रवाई की जाएगी। जब उनसे यह पूछा गया कि सिर्फ एक मकान को ही नाप कर क्यों लौट गए तो उन्होंने कहा कि कुछ अर्जेंट वर्क आने से बाकी कार्रवाई दोपहर बाद की जाएगी उनसे पूछा गया कि क्या इन मकानों की कोई शिकायत वगैरह हुई है तो उन्होंने कहा कि नहीं किसी शिकायत वगैरा के आधार पर नहीं नापा जा रहा है जहां जहां पहली दृष्टि में एम ओ एस का उल्लंघन दिखाई दे रहा है वहां वहां यह कार्रवाई की जा रही है। बहरहाल निगम का नापने का जो भी उद्देश्य रहा हो खस्ताहाल नगर निगम को M S के उल्लंघन पर बजाय तोड़ फोड़ के कंपाउंडिंग की कार्रवाई कर निगम खजाने को भरने पर ध्यान देना चाहिए नहीं तो शासन की अच्छी योजना भी संदेह के दायरे में आ जाएगी जहां आवश्यक हो वही तोड़फोड़ करना चाहिए अनावश्यक तोड़फोड़ से शासन की छवि को भी नुकसान पहुंचेगा प्रशासन की अभी तक की कार्रवाई से अभी तक ऐसा प्रतीत नहीं हुआ है कि प्रशासन कोई योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है जिससे जनता में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

You missed

error: Content is protected !!