खबर पक्की, 4 सितंबर, रतलाम। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर अब इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि रहवासियों के जागने और शोर मचाने के बावजूद भागने के बजाय पथराव करने से भी नहीं डर रहे। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात औद्योगिक थाना क्षेत्र की पीएनटी कॉलोनी में तीन बदमाश चोरी की नीयत से घुसे। बदमाशों ने दो सूने मकानों के ताले तोड़े। एक मकान में घुसकर सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी दौरान एक पड़ोसी की नींद खुल गई और उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने पथराव शुरू कर दिया। पूरी घटना क्षेत्र में लगे ष्टष्टञ्जङ्क कैमरों में कैद हुई है।
दो सूने मकानों में प्रयास
जानकारी के अनुसार रात में तीन बदमाश क्कहृञ्ज कॉलोनी में पहुंचे। बदमाशों ने पहले एक सूने मकान का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर सामान खंगाला। इसके बाद वे दूसरे मकान को निशाना बनाने पहुंचे। बदमाशों के पास हथियार होने की बात भी क्षेत्रीय रहवासियों द्वारा बताई जा रही है।
पड़ोसी की नींद खुली तो दिखाई दिए चोर
रहवासियों के अनुसार बदमाश जब दूसरे सूने मकान का ताला तोड़ रहे थे, तभी पड़ोसी कैलाश महावर की नींद खुल गई। उन्होंने दरवाजा खोलकर बाहर देखा तो बदमाश नजर आए। चोरों को देखकर उन्होंने तत्काल दरवाजा बंद किया और शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर के बाद भी एकदम नहीं भागे, शुरू कर दिया पथराव
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रहवासियों के शोर मचाने के बावजूद बदमाश घबराए नहीं। ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज में बदमाशों द्वारा पथराव करते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। आसपास के लोगों ने भी शोर मचाया तो बदमाश पथराव करते हुए वहां से भाग निकले।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन रात में उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
लगातार हो? रही वारदातें
शहर में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। दो दिन पहले जावरा रोड स्थित लेनार्ड सिटी में भी चोरी की नीयत से पहुंचे बदमाशों ने रहवासियों के शोर मचाने पर पथराव किया था। अब क्कहृञ्ज कॉलोनी में भी बदमाशों ने इसी तरह की हरकत की है।
शहर के अलग-अलग इलाकों में आधा दर्जन से अधिक चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाएं सामने आने के बाद रहवासियों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही वारदातों ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक : अब पीएनटी कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
