• Tue. Sep 15th, 2026

तबादले : 11 दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को किया इधर-उधर, पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश

BySurendra Jain

Jun 8, 2026

खबर पक्की, 8 जून, रतलाम। जिले के 11 दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। तबादला सूची में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कुल 135 अधिकारियों व कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी सूची में प्रताप सिंह भदौरिया को थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा से थाना शिवगढ़ भेजा गया है। वहीं राकेश मेहरा को माणकचौक से जावरा शहर, कुलदीप डाबी को चौकी प्रभारी हाटपिपल्या से थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा, शांतिलाल चौहान को शिवगढ़ से माणकचौक तथा चंद्रशेखर डिगा को जावरा शहर से चौकी प्रभारी हाटपिपल्या पदस्थ किया गया है।
कार्यवाहक उपनिरीक्षक व उपनिरीक्षक
अंगद प्रताप सिंह को माणकचौक से यातायात थाना (जावरा सहायक पुलिस केंद्र), करण सिंह कटारा को यातायात से सरवन और लोकेंद्र सिंह डाबर को बिलपांक से थाना माणकचौक में नई जिम्मेदारी दी गई है।
प्रधान आरक्षक और आरक्षक प्रभावित
सूची में क्रमांक 21 से 50 तक कुल 30 प्रधान आरक्षक (॥द्गड्डस्र ष्टशठ्ठह्यह्लड्डड्ढद्यद्गह्य) और क्रमांक 51 से 135 तक कुल 85 आरक्षक (ष्टशठ्ठह्यह्लड्डड्ढद्यद्गह्य) शामिल हैं, जिन्हें रक्षित केंद्र (लाइन) तथा विभिन्न थानों जैसे स्टेशन रोड, दीनदयाल नगर, आलोट, पिपलोदा, बिलपांक, और रावटी में पदस्थ किया गया है।
रक्षित केंद्र से मैदानी थानों में रवानगी
इस फेरबदल की खास बात यह है कि रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) रतलाम में पदस्थ कई आरक्षकों जैसे ममता, विनोद मेवाड़ा, ज्योति, कुलदीप, गौरव, वर्षा सिंह, रोहित दसौरिया, रोहित सिंह, जीवनलाल पाटीदार, अनिल रावत और मुकेश भांभर को मैदानी थानों (स्टेशन रोड, दीनदयाल नगर, रिंगनोद, बरखेड़ाकला) में भेजा गया है, जिससे थानों में बल की कमी को दूर किया जा सके।
तत्काल रवानगी के निर्देश
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रतिलिपि में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित थाना प्रभारियों और नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) के माध्यम से सर्वसंबंधितों को तत्काल सूचित कर नए पदस्थापना स्थल के लिए रवाना किया जाए। रक्षित निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वे उक्त कर्मचारियों की आमद व रवानगी की सान्हा दैनिक रिपोर्ट इस कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित करें।

error: Content is protected !!