• Fri. Aug 14th, 2026

निगम के विशेष सम्मेलन में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियमÓ प्रस्ताव बहुमत से पारित, महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा प्रस्तुत निंदा प्रस्ताव बहुमत से पारित

BySurendra Jain

Apr 18, 2026

खबर पक्की, 18 अप्रैल, रतलाम। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित निगम के विशेष सम्मेलन में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियमÓ प्रस्ताव व महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा प्रस्तावित निंदा प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया।
आयोजित निगम सम्मेलन की शुरूआत में सदस्यों द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव विगत 2023 में पारित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करें। जनगणना 2027 के अनुसार जातिगत जनगणना होने के पश्चात् ही जिसका जितना प्रतिशत उसे उतना महिला आरक्षण का निर्धारण तथा जनगणना के पश्चात् ही परिसीमन की कार्यवाही की जाये को अस्वीकृत किया गया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया कि 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में महिलाओं को लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने से सम्बधित संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पारित नहीं हो सका। यह विषय देश की आधी आबादी, महिलाओं के प्रतिनिधित्व, अधिकारों एवं उनके सशक्तिकरण से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं इस विधेयक के पारित न होने से देश की अनेक महिलाओं की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं को ठेस पंहुची है। मेरा मत है कि नारी शक्ति के पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व हेतु सभी राजनैतिक दलो को सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए लेकिन यह खेद है कि कांग्रेस दल द्वारा नारी शक्ति वंदन का अपमान किया गया है।
सम्मेलन में कांग्रेस पार्षद दल द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव को चर्चा उपरांत अस्वीकृत करते हुए बहुमत के आधार पर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियमÓ व महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा प्रस्तावित निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
आयोजित सम्मेलन में महापौर प्रहलाद पटेल, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती मनीषा चौहान, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती यास्मीन शैरानी, आशा रावत, नासिर कुरेशी, वहीद शैरानी, कमरूद्धीन कचवाय, श्रीमती भावना पैमाल, श्रीमती कविता महावर, श्रीमती मिनाक्षी सेन आदि ने चर्चा में हिस्सा लिया।

You missed

error: Content is protected !!