खबर पक्की, 14 नवंबर, रतलाम। श्री साईं इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी रतलाम में आज दिनांक 14 नवंबर को “मन संवाद -तनाव नहीं संवाद जरूरी है” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रतलाम जिलाधीश महोदया सुश्री मीशा सिंह जी उपस्थित थी
सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य व तनाव प्रबंधन द्वारा उनके नकारात्मक विचारों को दूर करना था।
जिलाधीश महोदय सुश्री मिशा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में कभी भी नकारात्मकता हावी नहीं होने देना चाहिए असफलता के बाद सफलता का स्वाद एक अलग ही मजा देता है इसलिए कभी भी निराश नहीं होना चाहिए और अपने मन की बात अपने परिवारजन व शिक्षकों से कर स्वयं को प्रेरित करते रहना चाहिए, जिससे सफलता निश्चित मिलेगी।
कार्यक्रम में संस्था के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर महिला सुरक्षा एवं तनाव प्रबंधन के गुर सिखाएं।

