खबर पक्की : 1 जनवरी रतलाम, वेंकटेश जिनिंग के मालिक स्वर्गीय शांतिलाल जी गुप्ता की धर्मपत्नी एवं गोविंद हरीश व कल्याण गुप्ता की माताजी श्रीमती सुमन देवी गुप्ता का आज प्रातः दुखद देहावसान हो गया है। सुमन देवी गुप्ता काफी धर्मालु प्रवृत्ति की और उदारमना महिला थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनकी अंत्येष्टि आज शाम 4:30 बजे वेंकटेश जिनिंग बड़बड़ रोड से जवाहर नगर मुक्तिधाम जाएगी खबर पक्की परिवार उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि व्यक्त करता है।

