खबर पक्की: 9 दिसंबर इंदौर, फर्जी आदमी के नाम पर वक्फ बोर्ड द्वारा जारी आदेश के आधार पर तहसीलदार रतलाम द्वारा छतरी पुल रतलाम पर 1 दिसंबर दोपहर 1:00 बजे राइट सर्विस कार बाजार जिसका 35 वर्षों से सुरेंद्र जैन संचालन कर रहे हैं पर चस्पा किए गए नोटिस को इंदौर हाई कोर्ट में सुरेंद्र जैन के विद्वान वकील रोहित मंगल द्वारा चुनौती दी गई थी। 8 दिसम्बर को विद्धवान जज विवेक रूसिया ने सुनवाई करते हुए विद्धवान अभिभाषक रोहित मंगल द्वारा उठाए गये क्षेत्राधिकार के मुद्दे को स्वीकार करते हुए नोटिस जारी किया और अगली सुनवाई 24 जनवरी को नियत किया है। ज्ञातव्य है कि उक्त पूरी जमीन नजूल की है और पिछले 42 वर्षों में कितनी ही बार शासन को आवंटन हेतु लैटर दिए गए लेकिन शासन द्वारा उक्त पत्रों पर कोई ध्यान न देते हुए वर्तमान मात्र 1 दिन में वक्फ के नोटिस पर जिस तरह कार्रवाई की चेष्टा गई वह पूरे जिले में चर्चा का विषय था। ज्ञातव्य है कि उक्त स्थान पर पिछले 5 दिनों से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जनता शामिल हो रही है। इस निर्णय का पूरा श्रेय जनता और आयोजक ने भागवत कथा और उसकी शक्ति को दिया है जिससे सत्य की जीत हुई है।

