• Mon. Aug 31st, 2026

अधूरे छत्री पुल की सीएम ऑनलाइन में शिकायत, मुख्यमंत्री से धोखे से करवाया लोकार्पण

BySurendra Jain

Sep 24, 2018

खबर पक्की: 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित छतरी पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री के द्वारा नगर निगम ने करवाया किंतु मुख्यमंत्री को यह नहीं बताया कि इस पुल के दोनों और पहुंच मार्ग को उसने अभी तक नहीं बनाया है और पहुंच मार्ग पर मोरम भरवा कर इतिश्री कर ली है भारी बारिश के कारण पहुंच मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और लोगों की गाड़ियों से दुर्घटनाएं हो रही है लेकिन लगता है कि पूरी परिषद महापौर और नगर निगम के सारे अधिकारी गूंगे और बहरे हैं तभी तो उन्हें शहर के मुख्य मार्ग की समस्या पर आंख और कान दोनों बंद कर रखे हैं फोटो में आप साफ देख सकते हैं की इस पहुंच मार्ग पर कितने गड्ढे बने हुए हैं। अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री को अंधेरे में रखकर आधे अधूरे छत्री पुल का लोकार्पण नगर निगम ने धोखे से करवा लिया जबकि वह अच्छी तरह जानती है कि बगैर पहुंच मार्ग बनाए इस पुल का उपयोग कितना खतरे से भरा है। यही कारण है कि नगर निगम की इस लापरवाही की शिकायत सीएम ऑनलाइन में करने की जरूरत आन पड़ी कल सीएम ऑनलाइन में 23 सितंबर को शिकायत को दर्ज कराया गया और बताया गया कि मुख्यमंत्री को धोखे में रखकर किस तरह इस पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री से रतलाम नगर निगम ने करवाया। प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री ऑनलाइन में शिकायत को दर्ज करवाते हुए बताया कि अधूरे पहुंच मार्ग के कारण नित्य प्रतिदिन इस पुल पर दुर्घटनाएं हो रही है और किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हुई तो उसकी सीधी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी साथ ही मुख्यमंत्री भी इसके लिए जिम्मेदार होगे कि उन्होंने इस अधूरे पुल का लोकार्पण किया।

You missed

error: Content is protected !!